Paneer Recipe In Hindi
कड़ाई पनीर कैसे बनाये 5 मिनट में |
कड़ाही पनीर रेसिपी : आज हम कड़ाई पनीर बनाने वाले है | कड़ाई पनीर एक लोकप्रिय भोजन है | पनीर को शिमला मिर्च और कई मसलो के साथ बनाया जाता है | कड़ाई पनीर ऐसा है की इसे नॉन वेज खाने वाले और वेज खाने वाले दोने ही इसे बहुत पसंद करते है
कड़ाई पनीर बनाने के लिए जरुरी सामग्री : टमाटर और मसालों से तैयार की गई ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डाले जाते हैं। दही की वजह से ग्रेवी को थोड़ा टैंगी स्वाद मिलता है।
सामग्री :
- 500 ग्राम पनीर, तला हुआ
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 3-4 टुकड़े हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 टी स्पून दही
- 2 टी स्पून जीरा
- 1/4 कप तेल
- 2 टुकड़े तेजपत्ता
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टेबल स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर, बड़ा
- 1 टेबल स्पून धनिया पत्ती, कद्दूकस
अब हम सीखेंगे की अब हमारे पास सामग्री तो है अब कैसे बनाये चलिए सिखाते है
कड़ाई पनीर बनाने की विधि :
- 1.तेल गर्म कर लें और उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें।
- 2.जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- 3.अब इसमें दही, हल्दी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर तेल अलग होने तक भूनें।
- 4.अब इसमें पनीर और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर भूनें, जब तक पनीर मसालों के साथ अच्छे से मिक्स न हो जाए।
- 5.कढ़ाई पनीर को हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें